Life is a mission__________मानव पैदा होता है। इस धरती पर जो भी मानव आया है उसकी मृत्यु निश्चित है। जन्म और मृत्यु के बीच के काल को जीवन काल कहा जाता है। कष्ट विहीन जीवन की परिकल्पना नहीं करना चाहिए। इस पूरे संसार में शुभ अशुभ आमतौर पर दिखाई पड़ते हैं। जीवन का लक्ष्य होना चाहिए कि अपने कर्तव्य मार्ग पर डटे रहे। क्या पूरे धरती पर ऐसा कोई देश है जहां अपराधी नहीं पाए जाते हैं ,संसार के हर देश में अपराधी पाए जाते हैं। यह एक सच है। अपराधी विहीन समाज नहीं हो सकता है हम सबको इस तथ्य को स्वीकार करके जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
जीवन एक मिशन है ————
धरती के समस्त जीव में केवल मानव को ही विवेक प्राप्त है ।इस तरीके की क्षमता धरती के अन्य जीव के पास नहीं है। हम चाहे जिस देश के नागरिक हो एक मानव होने के नाते हमें अपने जीवन का एक मकसद बनाना चाहिए। हम सबको अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प लेना चाहिए। संसार में कई परिवर्तन जुनूनी व्यक्तियों के द्वारा ही लाए गए, एडिशन के अंदर यदि जुनून नहीं होता तो आज हम इतनी भौतिक सुख के साथ जीवन नहीं बिता पाते। आज दुनिया के हर देश में जीवन को सुखमय बनाने के लिए हर भौतिक साधन मौजूद है। मानव के लक्ष्य छोटे बड़े हो सकते हैं यह व्यक्ति पर निर्भर करता है। चाणक्य ने कहा था कि लक्ष्य बिहीन जीवन जीना पशुवत जीवन से भी खराब होता है। अब एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठता है कि जीवन का लक्ष्य क्या है। इस मुद्दे पर दुनिया के विचारक वैज्ञानिक सिद्धांतकार एक मत से सहमत नहीं है ।कुछ विचारक जीवन को भौतिक उन्नत से जोड़ते हैं। तो कुछ विचारक जीवन को आध्यात्मिक विकास से जोड़ते हैं परंतु मूल रूप से जीवन का लक्ष्य क्या है यह अभी तक ज्ञात नहीं है ।अधिकांश पश्चिमी विचारक जीवन का उद्देश्य मानवता की सेवा करना ही मानते हैं।
जीवन को जानने का प्रयास करना चाहिए ———-
हमें जीवन में क्या चाहिए हम खुद इसका निर्णय करें। दुनिया के अंदर आपको क्या चाहिए इसका सही निर्णय खुद ही करना चाहिए। जैसे समस्त नदियां किसी भी तरीके से समुद्र में जाकर मिलती हैं ।वैसे ही मानव का जीवन रचनात्मक कार्य करते हुए अपने द्वारा तय किए गए हुए लक्ष्य को प्राप्त करता है ।दुनिया का कोई भी देश अपने नागरिकों को रचनात्मक कार्य करने को प्रेरित करता है ।संसार के किसी देश के संविधान द्वारा अपराधियों को सम्मान नहीं दिया जाता है ।जीवन में भौतिक परिस्थितियों कैसी भी हो हमेशा उनसे मुकाबला करना चाहिए ।सही मार्गदर्शन सकारात्मक सोच आपके जीवन को बदल कर रख देगी ।हम अपने आसपास गांव, टाउन, जिला, राज्य ,एवं देश तथा विश्व के देशों में कई लोगों को अपना भौतिक विकास करते हुए देखे हैं। आधुनिक भारत में सबसे ताजा उदाहरण धीरूभाई अंबानी जी का है ।जिन्हें भारत में लगभग 100 करोड़ से अधिक लोग जानते हैं अंबानी जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिए ।
जीवन एक चुनौती है ————
मानव के जीवन में एक बात आती है जिस पर सबसे अधिक वहस होती है कि सफलता क्या है ?कहा जाता है वह व्यक्ति बहुत सफल है ।हर छोटी या बड़ी सफलता का महत्व होता है। सफलता का महत्व हर मानव के लिए अलग-अलग होता है ।एक व्यक्ति व्यवसाय शुरु करता है और 1 साल में करोड़ों रुपया कमाता है उसे लगता है कि वह अधिक सफल हो गया ।इसी भारत में कई व्यक्ति ऐसे भी हैं जो कई हजार करोड़ रूपया एक ही साल में कमाते हैं ।उनकी खुद की इच्छा रहती है कि और कमाया जाए। एक व्यक्ति 18 वर्ष की उम्र से राजनीति करना शुरू करता है वह जीवन में यही चाहता है कि वह केंद्रीय मंत्री बने। इसी भारत की धरती पर राहुल जी जैसे लोग भी हैं जिन्हें मंत्री पद भी छोटा नजर आता है। मेरा निजी मत है कि दोस्तों कोई व्यक्ति अपने पैसे से खुश है ।लगातार विकास कर रहा है यही उसकी सफलता है। अरुण जेटली ,सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित जैसे लोगों ने जीवन में सफलता की नई कहानी बनाई परंतु जीवन के आखिरी पलों में इस सब का यही कहना था कि इस धरती पर वही कार्य करें जिससे आपका मन लगे उसी में आपको सफलता मिलेगी
प्यारे दोस्तों आप सब द्वारा लगातार मुझको कमेंट किया जा रहा है आप सब द्वारा लगातार भरपूर प्यार मुझको दिया जा रहा है इसके लिए मैं तहे दिल से आप सबको बहुत-बहुत शुक्रिया धन्यवाद अदा करता हूं दोस्तों कमेंट लाइक और शेयर जरूर करें बहुत-बहुत धन्यवाद।